गाजीपुर, मई 10 -- रेवतीपुर। ब्लाक क्षेत्र के उधरनपुर गांव में प्राचीन शिव मंदिर पर शनिवार को अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ। पंडित दयाशंकर पांडेय ने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद पाठ की शुरुआत हुई, जो रविवार को समाप्त होगा। यह पाठ रात भर चलेगा। इस पवित्र आयोजन के बाद रविवार को श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया जाएगा। इस दौरान सोनू राय, प्रशांत राय, डिम्पू, टिंकू राय समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...