मऊ, मई 2 -- मऊ, संवाददाता। नगर क्षेत्र के राजारामकापूरा में स्थित शिव मंदिर पर श्री हनुमत कृपा सेवा समिति सुंदरकाण्ड पाठ परिवार के तत्वाधान में सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम समिति के वरिष्ठ सदस्य मनीष कुमार वर्मा के सौजन्य से किया गया। इस दौरान बच्चा प्रसाद वर्मा को अंग वस्त्रम प्रदान करके सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मंदिर के पुजारी संदीप बाबा, अरुण कुमार वर्मा, रवि बरनवाल, बच्चा प्रसाद वर्मा, डॉ रामगोपाल गुप्ता, डॉ यस लाल गुप्ता,अजय गुप्ता,विनोदानंद महाराज,प्रमोद विश्वकर्मा,अजीत वर्मा,आशीष प्रजापति,विकास विश्वकर्मा,मनीष कुमार वर्मा,बुद्धू गोंड,गोलू गोंड,बैजू,राजन प्रजापति,अरुण वर्मा,मनोज वर्मा,कैलाश जायसवाल,राजेंद्र सिंह, सुशील जायसवाल आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...