जौनपुर, मार्च 2 -- सतहरिया, हिन्दुस्तान संवाद। मुंगराबादशाहपुर के पुरानी सब्जी मंडी में स्थित सैकड़ों साल पुरानी शिव मंदिर पर रविवार को 21वें भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने शामिल होकर महा प्रसाद को ग्रहण किया। महाप्रसाद का शुभारंभ पंडित तीर्थराज दुबे ने बाबा भोलेनाथ और शक्ति पीठ मां काली को भोग लगाने के बाद हुआ। कहा कि मानव जीवन परम पिता परमेश्वर द्वारा दिया गया अनमोल विशेष उपहार है। इसे व्यर्थ में गंवाना नहीं बल्कि प्रभू के कार्यों में समर्पित कर देना चाहिए। इसी से कल्याण सम्भव है। तो यह जीवन को भवसागर से पार करने में अचूक उपाय है। जिस प्रकार कपास के फल में रस नहीं होता है। किंतु उसके धागे बहुत ही उपयोगी साबित होता है। उसी प्रकार से दान पुण्य व अच्छे कामों को करके मनुष्य अपने जीवन को अतिपयोगी बना सकता है।
हि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.