सहारनपुर, मार्च 29 -- अंबेहटा। पिछले दस वर्ष से मंदिर व कालोनी पर बिजली की समस्या को दूर करते हुए शनिवार को गंगोह विधायक चौधरी कीरत सिंह ने श्री रौ वाला प्राचीन शिव मंदिर पर बिजली लाइन का उद्घाटन करते हुए लोगों को बिजली लाइन की सौगात दी। उन्होंने कहा काफी समय से लोग बिजली की समस्या से जूझ रहे थे, लोगों की समस्या को दूर करते हुए उनके घरों को वह मंदिर को रोशनी से जगमग किया गया। तुषार चौहान, शुभम सिंह सिरोही, मंदिर के पुजारी राकेश सिंह कश्यप, सेठपाल कश्यप, सभासद सतीश पांचाल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...