छपरा, जनवरी 16 -- नगरा। प्रखंड के नगरा बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर में मानस सत्संग समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को पांच दिवसीय मानस सत्संग का शुभारंभ हुआ। यह सत्संग 16 जनवरी से 21 जनवरी तक चलेगा। कार्यक्रम के तहत प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 9 बजे तक पूजा-अर्चना, 9 बजे से 11 बजे तक मानस पाठ, 11 बजे से 12 बजे तक कीर्तन व दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। सत्संग का विधिवत उद्घाटन मंचाध्यक्ष सर्वानंद शर्मा ने स्वस्तिवाचन के माध्यम से किया। इस अवसर पर अयोध्या से आए कथावाचक राजू मिश्रा ने अपने प्रवचन में कहा कि भगवान इस सृष्टि में तीन रूपों में आते हैं-पहला अवतार के रूप में, दूसरा प्रकट रूप में और तीसरा जन्म लेकर। उन्होंने कहा कि भगवान का प्रकट होना भक्ति पर आधारित होता है और सच्ची भक्ति से ही भगवान इस संसार में प्रकट होते ...