सिमडेगा, मार्च 7 -- कोलेबिरा, प्रतिनिधि। प्रखंड के लचरागढ़ ब्राह्मण टोली स्थित शिव मंदिर परिसर में नामकरण के साथ शनिवार को अखंड हरी कीर्तन प्रारंभ हो गया। पुरोहित जगरनाथ पंडा, भरतु दुबे, प्रमोद पंडा, प्रदीप पंडा, मदन पंडा, गोवर्धन दास, नथन पंडा, रंजित पंडा के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा संपन्न कराया। वहीं यजमान की भूमिका में नंदकिशोर साहू ने सपत्निक निभाया। कीर्तन मंडली में लचरागढ़, राम जड़ी, टुटीकेल, कारीमाटी, चटकटोली, फुलवाटांगर, खरवागढ़ा, केलुगा, शिव शक्ति महिला समूह, लचरागढ़ कीर्तन मंडली ने भाग लिया। रविवार को नगर भ्रमण, पूर्णाहुति एवं भंडारा के साथ यज्ञ महोत्सव का समापन किया जाएगा। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव शक्ति महिला समूह और ग्रामीण प्रमुख भूमिका निभा रहे है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.