लोहरदगा, जून 6 -- कुडू, प्रतिनिधि। लोहरदगा जिले के कुडू प्रखंड स्थित इंदिरा गांधी चौक के नवनिर्मित शिव मंदिर का वार्षिकोत्सव शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर भव्य कलश यात्रा, धार्मिक अनुष्ठान और भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

भव्य कलश यात्रा वार्षिकोत्सव की शुरुआत सुबह भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। शिव मंदिर से सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर टीको नदी तट पहुंची। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश पूजन और गंगा आरती संपन्न कराई गई।

धार्मिक अनुष्ठान मंदिर परिसर में पुरोहित विजय पाठक द्वारा विधिवत कलश स्थापना कराई गई। इसके पश्चात भगवान शिव का विशेष पूजन, रुद्राभिषेक और अन्य धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हुए।

भंडारे का आयोजन दोपहर से देर शाम तक आयोजित भव्य भंडारे में बड़ी ...