शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव निकाली गई कलश यात्रा
मऊ, मई 31 -- मऊ, संवाददाता। नगर के बल्लीपुरा स्थित सत्ती घाट शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर 108 महिलाओं द्वारा कलश यात्रा श्री हनुमान घाट से जलभरकर विधिविधान से काशी के विद्वानों के मंत्रोच्चार के बाद प्रारंभ हुआ। इस दौरान हर-हर महादेव के लगए जा रहे जयकारे से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया था। कलश यात्रा के आगे सजा सजाया श्र राम दरबार चल रहा था। नगर के संभ्रांत धर्मभीरूओं का जत्था भजन कीर्तन गाते हुए चल रहा था। सबसे आगे युवाओ का दल डीजे पर नृत्य करते हुए भाव विभोर होकर चल रहे थे। इस अवसर मंदिर के प्रमुख सेवादार कैलाश जायसवाल ने सभी आगंतुकों का स्वागत अंग वस्त्रम पहनाकर किया। इस अवसर पर विजय तुलस्यान, रवि प्रकाश बरनवाल, डा.रामगोपाल गुप्त, छवि श्याम शर्मा, संजू आदि दर्जनों लोग हर-हर महादेव, बजरंग बली की जय, श्री शीतला माता की जय का जयका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.