रामगढ़, फरवरी 3 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। रेलीगढ़ा दोतल्ला वासियों की बैठक मंगलवार को शिव मंदिर परिसर में हुई। बैठक में उपस्थित लोगों ने शिव मंदिर के जीर्णोद्धार करने का निर्णय लिया। साथ ही प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी पूजा धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। रामनवमी पूजा को लेकर कमेटी का गठन किया गया। जिसमें सीताराम महतो अध्यक्ष, अनिल मिश्रा सचिव, मिथुन ठाकुर कोषाध्यक्ष, छोटेलाल बेदिया उपकोषाध्यक्ष चुने गए। बैठक में करमू बेदिया, विनोद साव, अशोक साव, रविंद्र भुइयां, रमेश राम, महेश साव, संतोष भुइयां, धनेश्वर राम, आशीष कुमार आदि उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.