शिव मंदिर की हुई घेराबंदी
बिहारशरीफ, अप्रैल 12 -- शिव मंदिर की हुई घेराबंदी चेवाड़ा, निज संवाददाता । नगर पंचायत के वार्ड नम्बर तीन स्थित शिव मंदिर को स्टील ग्रील से घेराबंदी की गयी है। इससे मंदिर के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगना बंद हो गया है। बता दें कि पुरानी कचहरी स्थिति शिव मंदिर के आसपास हमेशा गंजेड़ियों का जमावड़ा रहता था। इसके लिए कई बार प्रशासन से शिकायत की गयी थी। समाधान न निकलने पर मोहल्ले के लोगों ने आपसी सहयोग से परिसर की घेराबंदी करायी है। (चेवाड़ा से संजीव कुमार)
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.