लखनऊ, फरवरी 17 -- मलिहाबाद के कनार गांव में स्थित शिवालय की वर्षगांठ पर मंगलवार को मंदिर प्रांगण में भगवान जगन्नाथ की मूर्ति की स्थापना की गयी। स्थापना के समय ढोल-नंगाड़े और शंखनाद के बीच जय जगन्नाथ व हर-हर महादेव के उदघोष से मंदिर परिसर गूंज उठा। इस अवसर पर भजन, पूजन, शृंगार समेत कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किये गये। इस अनुष्ठान में नवल किशोर पांडेय, कमल किशोर पांडेय, राजेश कुमार द्विवेदी, रमाकांत, उमाकांत और अभिषेक द्विवेदी समेत अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में भण्डारे का आयोजन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...