शिव मंदिर की वर्षगांठ पर अखंड पाठ, भंडारा
औरैया, मार्च 21 -- अछल्दा, संवाददाता। कस्बा अछल्दा के नहर बाजार स्थित शिव मंदिर की सातवीं वर्षगांठ के अवसर पर शनिवार को अखंड पाठ के समापन के बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। बताया गया कि मंदिर परिसर में पिछले सात वर्षों से प्रत्येक वर्ष शुक्रवार को सामूहिक रूप से अखंड पाठ का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में इस वर्ष भी श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ अखंड पाठ कराया। शनिवार सुबह हवन-पूजन के बाद अखंड पाठ का समापन हुआ, जिसके उपरांत भंडारे का आयोजन किया गया। भंडारे के दौरान मंदिर परिसर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। श्रद्धालुओं ने न केवल प्रसाद ग्रहण किया, बल्कि राहगीरों को रोककर भी प्रसाद वितरित किया। आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.