रांची, फरवरी 3 -- रातू। शिमला कॉलोनी स्थित बाबा त्रिलोकेश्वर नाथ शिव मंदिर का 41वां स्थापना दिवस बुधवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर सुबह नौ बजे से 12 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित किया जाएगा। कीर्तन के समापन के बाद विधिवत हवन, आरती एवं श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। मंदिर समिति के विजय लाल, बबलू गोप, विश्वनाथ शर्मा, आनंद सिंह, राकेश सिंह, मुकुंद चौबे, मुन्ना चौबे, अशोक दुबे, दिलीप दुबे, शुभम कुमार, दीपक तिवारी, आर्रव चित्रांश, सूर्यांशु एवं अख्तर अंसारी ने भजन मंडली के सदस्यों एवं श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.