सिद्धार्थ, फरवरी 17 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। डुमरियागंज क्षेत्र के ग्राम चौरा बनगवा में रामचरित्र मानस पाठ व शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन सोमवार को किया गया। पूर्णाहुति कार्यक्रम पर आयोजित भंडारे में क्षेत्रीय लोगों ने भारी पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। पूर्व विधायक राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने कहा कि धार्मिक आयोजन से सनातन संस्कृति को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने कहा कि प्रभु के लिए सच्चे मन से की जाने वाली भक्ति कभी खाली नहीं जाती है एक दिन उसका फल जरूर मिलता है। इस दौरान दिलीप पाण्डेय, चन्द्र प्रकाश चौधरी, संजय मिश्रा,रणजीत सिंह, मनीष अग्रहरि, अन्नू अग्रहरि आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.