संभल, अप्रैल 28 -- सदर कोतवाली क्षेत्र के शहर स्थित मोहल्ला लाडम सराय में सोमवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया, जब शिव मंदिर में चोरी की घटना सामने आई। अज्ञात चोर मंदिर का दानपात्र तोड़कर उसमें रखी नगदी चोरी कर फरार हो गए। बताया जाता है कि सुबह मंदिर की देखभाल करने वाले दिनेश जब रोज की तरह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे, तो उन्होंने दानपात्र टूटा हुआ देखा। यह देखकर उनके होश उड़ गए और तुरंत आसपास के लोगों को जानकारी दी। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई।लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थलों पर इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.