शिव मंदिर कमेटी ने राहगीरों को ठंडा शरबत बांटा
रुद्रपुर, जून 9 -- शांतिपुरी। भीषण गर्मी के बीच गोल गेट स्थित शिव मंदिर कमेटी ने राहगीरों को ठंडा शरबत वितरित किया। कमेटी के वरिष्ठ सदस्य कैलाश वर्मा के नेतृत्व में आयोजित इस सेवा अभियान में बड़ी संख्या में लोगों ने शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की। कैलाश वर्मा ने बताया कि कमेटी समय-समय पर जनहित से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करती रहती है। इस दौरान वार्ड सभासद सुनील रोहेला, डॉ. रिंकू शर्मा, राजेश निषाद, महेश गुप्ता, सुनील शर्मा, हातिम ठाकुर सहित कई कार्यकर्ता और व्यापारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- शिव मंदिर कमेटी ने राहगीरों को ठंडा शरबत बांटा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.