जौनपुर, मई 11 -- जौनपुर, संवाददाता। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत जनपद में सोमवार को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर रविवार को जिले के विभिन्न शिव मंदिरों पर व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। यह भी पढ़ें- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर शिव मंदिरों में होंगे विशेष आयोजनस्वच्छता अभियान की शुरुआत जिलाधिकारी सैमुअल पॉल एन के निर्देशन में नगर निकायों, ग्राम पंचायतों और संबंधित विभागों के समन्वय से मंदिर परिसरों में साफ-सफाई कराई गई। साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं की गईं। उक्त अभियान के दौरान स्थानीय नागरिकों और स्वयंसेवी संस्थाओं ने भी श्रमदान कर सक्रिय भागीदारी निभाई। गौरीशंकर शिव मंदिर सिंगरामऊ, मैदासपट्टी खुटहन, तहसील शाहगंज के विकास खंड सोंधी अंतर्गत शिव मंदिर सहा...