सोनभद्र, अप्रैल 14 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज नगर के मां शीतला धाम के पास स्थित दूग्धेश्वर महादेव मंदिर के स्थापना दिवस पर मंगलवार को सुबह 10 बजे से रुद्राभिषेक आयोजन किया गया। जिसमें मंदिर प्रांगण में भारी संख्या में उपस्थित शिव भक्तों ने रुद्राभिषेक किया। इसके पश्चात मंदिर समिति की तरफ से शाम चार बजे से नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। यह कलश यात्रा दूधेश्वर महादेव मंदिर से प्रारंभ हुई और संपूर्ण नगर में भ्रमण करते हुए पुन: मंदिर पर जाकर संपन्न हुई। इस कलश यात्रा में शिव पार्वती के वेश में सजे कलाकार आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। शोभा यात्रा के दौरान महिलाएं एवं युवतियां सिर पर कलश धारण किए भगवान शिव के भक्तिमय गीत गाते हुए चल रही थी तो दूसरी ओर डीजे के भक्तिमय धुन पर युवा और युवतियों के पैर थिरक रहे थे। यह भी पढ़ें- छेलकानी गां...