सोनभद्र, मार्च 16 -- शक्तिनगर, हिंदुस्तान संवाद। शक्तिनगर क्षेत्र के परसवार चौबे कोटा बस्ती में चल रहे नव दिवसीय रुद्र महायज्ञ और राम कथा के दूसरे दिन शिव विवाह का मंचन किया गया। वृंदावन धाम से आए देवेश कृष्ण ने माता सती का सत्संग एवं सती का देह त्याग आदि कथाओं को सुनाते हुए शिव विवाह की अद्भुत चर्चा की। भगवान भोलेनाथ का श्रंगार भक्तों ने किया और बारात निकाली।जिसमें भक्तों ने जमकर नृत्य के साथ आनंद लिया।कथा मे यजमान अरुणिमा,आशीष चौबे नें आरती उतार सुख समृद्धि की कामना की। इस मौके पर अनिमेष चौबे,विंध्यवासिनी सिंह, बालमुकुंद दुबे, दुर्गा, रवि,आकाश, प्रीतम,कृष्ण अनूप के साथ शैलेंद्र चौबे,जंग बहादुर चौबे,जमुना,प्रदीप, विकास, अवध,रोहित आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.