बुलंदशहर, फरवरी 15 -- क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही शिवालियों में भक्तों का तांता लगा रहा। हर हर महादेव की जयकारे शिवालियों गूंजते रहे। प्राचीन बड़ा महादेव मंदिर, शिव शनि मंदिर, बाईजी वाला मंदिर, धौलाना रोड स्थित शिव मंदिर आदि में भक्तों की भारी भीड़ रही। भक्तों ने शिवालियों पर जलअभिषेक किया। कावड़ियों ने बोल बम भोले के जयकारों के साथ मंदिरों मे कावड़ चढ़ाई। सुरक्षा के दृष्टिगत मंदिरों के बाहर,सड़कों पर पुलिस मुस्तैद रही। जगह-जगह खीर , पूरी सब्जी , खिचड़ी के भंडारे लगाए गए। श्रद्धालुओं ने मुसाफिरों को रोक-रोक कर प्रसाद दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.