शिव भक्तों के लिए कोमल और दुष्टों के लिए कठोर : आचार्य शांतनु
मुजफ्फर नगर, मार्च 25 -- मुजफ्फरनगर भरतिया कॉलोनी स्थित श्री बालाजी धाम मंदिर के संकीर्तन भवन में श्री बालाजी जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में चल रही श्री राम कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथाव्यास आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान शंकर की महिमा और श्री राम जन्मोत्सव के प्रसंगों का अत्यंत मनमोहक वर्णन किया।मंगलवार को आचार्य शांतनु ने प्रवचन के दौरान कहा कि भगवान शिव दुष्टों के लिए जितने कठोर हैं, भक्तों के लिए उतने ही कोमल। उन्होंने जीवन के दर्शन को समझाते हुए कहा कि आज मनुष्य के जीवन में समस्या इसलिए है क्योंकि वह सहज नहीं है। जो सहज होगा, वह स्वत: ही शांत होगा। उन्होंने नारद मोह तथा महाराज मनु व शतरूपा के दांपत्य जीवन की कथा सुनाकर भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया।कथा के विशेष प्रसंग में जब भगवान श्री राम और उनके चारों भाइयों के जन्म ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.