शिव भक्ति में डूबी नाथ नगरी, गंगाजल से भोलेनाथ का जलाभिषेक
बरेली, अगस्त 11 -- बरेली, संवाददाता। सावन माह के दूसरे सोमवार को नाथ नगरी पूरी तरह शिव भक्ति में डूबी नजर आई। भोर होते ही से हर के शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। नाथ मंदिर कावड़ियों के हर-हर महादेव और बम बम भोले के जयघोष से गूंज उठे। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का गंगाजल, दूध, दही, शहद, बेलपत्र, धतूरा, भांग, पुष्प और फल अर्पित कर विधि विधान से जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। बाबा अलखनाथ मंदिर में सुबह आरती के साथ दर्शन पूजन का क्रम शुरू हुआ। श्रद्धालुओं की लंबी कतार मंदिर परिसर से बाहर तक दिखाई दी। कावड़ियों को मंदिर में अलग मार्ग से प्रवेश दिया। मंदिर समिति की ओर से भक्तों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं, जिससे दर्शन व्यवस्था सुचारु रूप से संचालित होती रही। इसके लिए प्रशासन के अलावा सिविल डिफ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.