बरेली, अगस्त 23 -- पवित्र श्रावण मास के अंतिम व चौथे सोमवार को भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए कांवड़ियों के जत्थों ने सुबह से ही जाना शुरू कर दिया। दिन चढ़ने तक इनकी संख्या में इजाफा हुआ और दोपहर में तो सैलाब सा उमड़ने लगा। देर रात तक बदायूं के कछला व गढ़मुक्तेश्वर के गढ़गंगा से गंगाजल कांवर में भरकर लाने के लिए कांवड़ियों के जत्थों का यह सिलसिला चलता रहा। उधर हरिद्वार से जल लेकर शाहजहांपुर, पीलीभीत व लखीमपुर खीरी आदि क्षेत्रों के जत्थे वापसी करते रहे। जिससे पूरा क्षेत्र ही शिव भक्ति से सराबोर हो गया। हर ओर शिव के जयकारे, भजन, डीजे से बहते भक्ति संगीत हर किसी को भी एक क्षण के लिए शिवमय होने को विवश करता रहा। शनिवार को शहर के कई क्षेत्रों से लेकर नवाबगंज समेत कई जगहों से कांवड़ियों के जत्थे भक्ति संगीत पर उद्घोष करते हुए गंगाजल कांवड़ म...