नैनीताल, मई 25 -- नैनीताल। कुमाऊं की समृद्ध शिव-भक्ति परंपरा, सांस्कृतिक विरासत और आध्यात्मिक चेतना पर आधारित पुस्तक का सोमवार को विमोचन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) व कुलपति प्रो. दीवान सिंह रावत रहे।पुस्तक के लेखक डॉ. जीतेंद्र कुमार लोहनी और प्रो. रजनीश पांडे हैं। पुस्तक में कुमाऊं क्षेत्र की शैव परंपरा, प्राचीन शिव मंदिरों, लोकविश्वासों, धार्मिक आस्थाओं और सांस्कृतिक धरोहर का विस्तृत एवं शोधपरक अध्ययन प्रस्तुत किया गया है। विशेष रूप से अल्मोड़ा स्थित जागेश्वर धाम में स्थापित 108 शिवलिंगों की ऐतिहासिक, आध्यात्मिक और स्थापत्यगत महत्ता का विश्लेषण पुस्तक को विशिष्ट बनाता है। इसके साथ ही पुस्तक में उत्तराखंड में धार्मिक पर्यटन, तीर्थाटन, स्थानीय रोजगार और स्वरोजगार की संभावनाओं पर भी प्रका...