शिव भक्ति के आगे कोसों पीछे छूट गई 'दिव्यांगता'
झांसी, अगस्त 2 -- झांसी। जब सच्ची लगन, भक्ति हो तो हर कमजोरी-असमर्थता कोसों पीछे छूट जाती है। ऐसा ही नजारा झांसी-खजुराहो एनएच पर देखने को मिला। दोनों पैरों से दिव्यांग हाथों के सहारे 160 किमी चलकर रामराजा ओरछा धाम तक गया और कांवर लेकर आया। सोमवार को वह अपनी टोली के साथ केदारेश्वर महादेव का जलाभिषेक करेगा। उसकी शिवजी की प्रति सच्ची श्रद्धा राहगीरों को नतमस्तक करने को मजबूर करती दिखी। रोनी गांव निवासी 45 वर्षीय मोहन पाल दोनों पैरों से दिव्यांग हैं। वह हाथों के सहारे चलते हैं। वह अपनी टोली के सदस्य कल्लू पाल, विकास, विशाल, अभिराज, राजाराम सहित अन्य के साथ रामराजा सरकार ओरछाधाम कई बरसों से सावन के महीने में कांवर लेने जाते हैं। यह भी पढ़ें- सावन में अनोखी आस्था, मां-बाप तो कोई पत्नी और बेटी को कांवड़ में बैठाकर ला रहा गंगाजल पवित्र बेतवा नदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.