बिजनौर, मार्च 17 -- राजा का ताजपुर। शिवमहापुराण कथा महोत्सव के अंतर्गत कस्बे में शिव बारात शोभायात्रा श्रद्धापूर्वक निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ कथा स्थल राज विलास पैलेस से हुआ। सोमवार को राजविलास पैलेस से प्रारंभ हुई शिव बारात शोभायात्रा में शिवगणों के वेश में कलाकारों ने मनमोहक नृत्य से श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। इसमें भगवान शिव तथा माता पार्वती की आकर्षक झांकियां मुख्य आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों की धुन पर श्रद्धालु नाचते-गाते हुए भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए कस्बे के मुख्य मार्गों से गुजरे। शिव बारात के दौरान कस्बे में जगह-जगह श्रद्धालुओं की भीड़ ने शिव बारात के दर्शन कर पुष्पवर्षा से स्वागत किया। शोभायात्रा में शामिल धार्मिक झांकियों ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया। इस अवसर पर सतेंद्र आर्य, शुभम वालिया, अं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.