देवघर, फरवरी 17 -- देवघर, प्रतिनिधि। नगर में निकली भव्य शिव बारात के दौरान जेबकतरों ने बड़ी वारदात को अंजाम देते हुए 150 से अधिक श्रद्धालुओं के मोबाइल फोन व पर्स उड़ा लिए। घटना के बाद नगर थाना में डेढ़ सौ से ज्यादा लोगों ने मोबाइल मिसिंग व चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 11 संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। इनमें चार आरोपियों के पास से चोरी किए गए मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पीड़ितों में मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, केरल, छत्तीसगढ़, पंजाब, बिहार और झारखंड के विभिन्न जिलों के लोग शामिल हैं। सभी ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मोबाइल व पर्स चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि भीड़ का फायदा उठाकर जेबकतरों ने वारदात को अंजाम दिया। सूत्रों के अनुसार, पकड़े गए आरोपियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.