गिरडीह, फरवरी 16 -- झारखंडधाम, प्रतिनिधि। झारखंडधाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर बाबा की भव्य बारात शान और उल्लास के साथ रविवार की निकाली गई। मंदिर परिसर से आरंभ हुई यह बारात पूरे क्षेत्र में आकर्षण का केंद्र बनी रही। आसपास के गांवों से आई रंग-बिरंगी झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। किसी झांकी में भगवान शिव का तांडव रूप दिखा तो कहीं माता पार्वती के साथ दिव्य विवाह का दृश्य साकार किया गया। भूत-प्रेत और बेताल की वेशभूषा में कलाकार भी बारात में शामिल हुए, जिससे वातावरण पूरी तरह शिवमय हो उठा। ढोल-नगाड़ों और बैंड-बाजों की धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा। बड़ी संख्या में महिला, पुरुष और युवा श्रद्धालु बारात में शामिल हुए और पूरे मार्ग में पुष्पवर्षा कर बाबा का स्वागत किया। जमुआ की विधायक मंजू कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.