सीवान, फरवरी 3 -- सीवान, हिन्दुस्तान संवाददाता। महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की भव्य शोभा यात्रा निकाले जाने को लेकर स्थानीय स्तर पर तैयारी शुरू कर दी गई है। शहर में 15 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन श्री संकट मोचन साई न्यास ट्रस्ट, श्री महाशिवरात्रि शोभा यात्रा समिति के सौजन्य से भगवान शिव की बारात धूमधाम से निकलेगी। बारात का शुभारंभ सीवान रेलवे जंक्शन स्थित मंदिर से होगा। बहरहाल, शहर के श्रीनंदन विहार कॉलोनी स्थित कैलाश भवन में शिव बारात को सफल बनाने के लिए कमिटी के पदाधिकारियों की बैठक हुई। तय हुआ कि कानपुर, कोलकाता व गोरखपुर की प्रसिद्ध झांकी मंडली भूत-पिशाच, राक्षस, मां काली व शिव तांडव प्रस्तुत करेंगे। सदस्यों ने बताया कि शोभा यात्रा में श्रद्धालु डोली में भगवान शिव का अलौकिक दर्शन करेंगे। शिव-पार्वती का विवाह व्यवसायी बबलू प्रसाद गुप्ता द्...