बगहा, फरवरी 16 -- बेतिया, हमारे संवाददाता। महाशिवरात्रि महोत्सव के अवसर पर सागर पोखरा परिसर में शिव बारात निकालने के बाद रविवार की देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पटना से आए शशि रंजन एंड पार्टी के बैनर से जुड़े लगभग 40 कलाकारों ने बेहतरीन धार्मिक प्रस्तुति देकर समां बांध दिया। कोलकाता, इलाहाबाद, कानपुर, धनबाद और पटना के कलाकारों ने स्टेज पर कई प्रकार की झांकियां को भी प्रस्तुत किया। शिव भजन को नगर वासियों ने खूब पसंद किया। शिव बारात में कोलकाता से आए कलाकारों ने राधा कृष्ण, शंकर पार्वती, काली माता का विकराल रूप और बजरंगबली की प्रस्तुति दिया। शिव बारात में शामिल कोलकाता के कलाकारों ने भूत बेताल की भाव भंगिमा से सड़क के किनारे खड़े हजारों दर्शकों को अचंभित कर दिया। सागर पोखरा से निकले शिव बारात में शामिल हाथी से आशीर्वाद लेन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.