उरई, फरवरी 15 -- कालपी। बनखण्डी देवी मन्दिर के महन्त यमुना दास की अगुवाई में शिव बारात का आयोजन किया गया, जो बनखण्डी देवी मन्दिर से शुरू होकर टरननगंज बाजार, मुन्ना फुलपावर चौराहा से होते हुए दुर्गा मन्दिर कोतवाली से गुजरा। बारात में शामिल झांकी लोगों के आस्था और आकर्षण का केंद्र रही। पूर्व विधायक नरेंद्र पाल सिंह जादौन, विधायक प्रतिनिधि आशु चतुर्वेदी, संजीव उपाध्याय, राजू पाठक, कोमल सिंह, देवेंद्र गुप्ता, मोहन महाराज, विशाल सेंगर, अनिल आचार्य, विवेक तिवारी, सहित बडी संख्या में आस्थावानों ने भाग लिया। इस दौरान बारात में किसी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसके लिए सीओ अवधेश कुमार सिंह कोतवाली प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस फोर्स के साथ गश्त करते रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.