बरेली, फरवरी 11 -- बरेली। महाशिवरात्रि के अवसर पर निकलने वाली शिव बारात शोभा यात्रा के दौरान शहर में शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से एसपी सिटी मानुष पारीक और एडीएम सिटी सौरभ दुबे ने रूट के महत्वपूर्ण क्षेत्रों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने किला, कोतवाली, बारादरी एवं प्रेमनगर थाना क्षेत्रों के प्रमुख रूटों का जायजा लिया। यात्रा के संभावित मार्गों, भीड़ प्रबंधन के संभावित बिंदुओं, प्रमुख चौराहों, संकरी गलियों एवं अन्य संवेदनशील स्थानों का सूक्ष्म अवलोकन किया। इस दौरान संबंधित थाना प्रभारियों, क्षेत्राधिकारियों, ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों एवं अन्य सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.