सहरसा, फरवरी 16 -- सिमरी बख्तियारपुर, निज संवाददाता। प्रखंड के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल मट्टेश्वर धाम में रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर भव्य शिव बारात का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र सहित आसपास के गांवों से श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब गया। कोलकाता से आए भास्कर ग्रुप के कलाकारों ने शिव बारात में शिव-पार्वती, भूत-प्रेत, रीछ, लंगूर, बंदर एवं अन्य पौराणिक पात्रों की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। कलाकारों की सजीव प्रस्तुति और मनमोहक वेशभूषा ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। जगह-जगह लोगों ने बारात का स्वागत किया तथा श्रद्धालु झांकियों के साथ जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ते रहे। बारात यात्रा में क्षेत्रीय विधायक संजय कुमार सिंह, पूर्व विधायक सह न्यास समिति अध्यक्ष डॉ अरुण कुमार, जगधर यादव, मुन्ना भगत, कृ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.