गाजीपुर, फरवरी 15 -- दिलदारनगर। स्थानीय नगर में शिवरात्री के अवसर पर महाकाल भक्त सेवा समिति की तरफ से शिवबारात निकाली गई। शिवबारात के जुलूस में नौजवानों की टोली हर हर महादेव के जय घोष के साथ नाचते गाते हुए शिव मंदिर से चलकर पूरे बाजार में घूमते हुए दिलदारनगर गांव महादेव मन्दिर तथा विभिन्न शिवालों से होकर गुजरा। नगर में जगह जगह लोगों ने शिवबारात पर फूल बरसाए। भूत, पिचास और तरह तरह के वेष भूषा धारण करके नाचते गाते हुए अबीर गुलाल उड़ाने से पूरा माहौल शिवमय नजर आया। भगवान शिव की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिलदारनगर थाना के निरीक्षक प्रभारी योगेंद्र सिंह, आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक गणेश राणा, उप निरीक्षक नवीन कुमार जवानों के साथ जुलूस के साथ मौजूद रहे। इस मौके पर पवन कुमार जायसवाल, दिनेश कुमार जायसवाल, सत्यम जायस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.