गिरडीह, जनवरी 28 -- शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर किया गया ध्वजारोहण 7 फरवरी से श्रीश्री 1008 पंच दिवसीय रुद्र महायज्ञ गावां, प्रतिनिधि। श्रीश्री 1008 पंच दिवसीय रुद्र महायज्ञ शिव प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मंगलवार को गावां प्रखंड के पटना पंचायत स्थित श्रीरामपुर यज्ञ परिसर में ध्वजारोहण किया गया। आचार्य समेत मंदिर कमेटी के सदस्यों ने ध्वजारोहण किया। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने बताया कि श्रीश्री 1008 पंच दिवसीय रुद्र महायज्ञ शिव प्राण प्रतिष्ठा एवं संगीतमय कथा प्रवचन का भव्य आयोजन सात फरवरी से प्रारंभ होगा। 11 फरवरी को पूर्णाहुति दी जाएगी। 7 फरवरी को श्रीरामपुर में कलश यात्रा के साथ यज्ञ का शुभारंभ होगा। यज्ञ प्रारंभ होने के पूर्व में परंपरा के अनुसार देवलोक में देवताओं के निमंत्रण को लेकर पांच रंगीय ध्वजारोहण किया जाता है। ध्वजारो...