गोड्डा, मार्च 24 -- पाथरगामा, संवाद सूत्र । पथरगामा प्रखंड के चिहारो पहाड़ में चैती नवरात्रा के पावन अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में अयोध्या से पधारे परम पूज्य आचार्य पवन जी महाराज ने श्री शिव महापुराण की कथा सुनाकर श्रद्धालुओं को शिवमय कर दिया। कथा के दौरान उन्होंने कहा कि "शिव के बिना शरीर शव समान है", जिससे उपस्थित भक्तगण आध्यात्मिक भाव से ओत-प्रोत हो उठे। व्यास पीठ से कथा वाचन करते हुए आचार्य ने भगवान शिव के अनेक गुणों का वर्णन किया तथा द्वादश ज्योतिर्लिंगों की महिमा पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने 'ॐ' के अर्थ को सरल शब्दों में समझाते हुए परमात्मा के निराकार, निर्विकार एवं निर्गुण स्वरूप की व्याख्या की। साथ ही पंचाक्षर महामंत्र के महत्व और उसके जप की विधि भी भक्तों को बताई।यह धार्मिक आयोजन चीहारी पीठ संवर्धन सह दुर्गा पूजन उत...