धनबाद, जुलाई 16 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता मैथिल नवविवाहितों की मधुश्रावणी मंगलवार से शुरू हो गई। शिव-पार्वती के साथ तक्षक नाग की पूजा की गई। कथकही ने मधुश्रावणी से जुड़ी कथा सुनाई। इस वर्ष मधुश्रावणी का व्रत 13 दिनों तक चलेगा। 27 जुलाई को इसकी समाप्ति होगी। शादी के पहले सावन में यह व्रत किया जाता है। पति की सुख-शांति और दीर्घायु के लिए मनईटांड़ कुम्हारपट्टी में राजीव कुमार ठाकुर की पुत्रवधु श्रुति मधुश्रावणी पूज रही हैं। श्रुति की शादी कुमार अभिनव ठाकुर से हुई है। उनके साथ-साथ धनबाद में सभी मैथिल नवकन्याओं के घरों पर मधुश्रावणी की शुरुआत हुई है। विधि-विधान के साथ हर दिन कथकही मधुश्रावणी में कन्याओं को अलग-अलग कथा सुनाएंगी। 27 जुलाई यानी अंतिम दिन वर और वधू पक्ष के साथ-साथ समाज के लोगों की मौजूदगी में मधुश्रावणी संपन्न होगी।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.