अलीगढ़, फरवरी 14 -- अलीगढ़, संवाददाता। पक्की सराय शिव मंदिर में भगवान शिव के चार दिवसीय वैवाहिक कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत शुक्रवार को महिला संगीत कार्यक्रम हुआ। ढोल-झांझ की थाप पर शिव-पार्वती विवाह के मंगल गीत गूंजे। महिला मंडल की सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भक्ति और उल्लास के साथ मंगल गीत गाए। मंदिर की सेवादार अन्ना वार्ष्णेय ने बताया कि भगवान शिव के विवाह से जुड़ी सभी पारंपरिक रस्में विधिवत रूप से निभाई जा रही हैं। जिनमें सगाई, मंडप, महिला संगीत, हल्दी-मेहंदी, शिव बारात, शिव-पार्वती विवाह व प्रसाद वितरण शामिल हैं। महाशिवरात्रि के दिन शिवभक्तों द्वारा पालकी यात्रा भी निकाली जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.