सहारनपुर, अगस्त 10 -- देहरादून रोड स्थित जमालपुर महाकालेश्वर महादेव मंदिर में चल रही शिव महापुराण कथा में शिव-पार्वती विवाह का भव्य उत्सव मनाया गया। इस अवसर पर स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि शिव-पार्वती विवाह परम पुरुष और प्रकृति का मिलन है। यह आत्मा और परमात्मा के मिलन का प्रतीक भी है। कथा के दौरान मुकेश मन राम चरण कश्यप ने परिवार सहित शिव महापुराण का पूजन किया और महाराज को तिलक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। शिवजी को दिव्य दूल्हे के रूप में सजाया गया, जबकि मां पार्वती दुल्हन के रूप में सजीं। मंत्रोच्चार के बीच शिव-पार्वती विवाह की रस्में संपन्न कराई गईं। स्वामी कालेंद्रानंद ने कहा कि पार्वती प्रकृति का स्वरूप हैं और संसार की प्रत्येक आत्मा परमात्मा शिव का अंश है। यह भी पढ़ें- Saharanpur News: शिव की शरण में जाने से जीवन का कल्याण निश्च...