औरैया, मार्च 21 -- अजीतमल, संवाददाता। बाबरपुर कस्बे में चैत्र नवरात्र के अवसर पर आयोजित नौ दिवसीय श्रीराम कथा के तीसरे दिन श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर नजर आए। कथा पंडाल में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी, जहां आस्था और श्रद्धा का अद्भुत संगम देखने को मिला। कथा आचार्य पं. जगमोहन त्रिपाठी ने भगवान श्रीराम के जीवन से जुड़े प्रेरणादायक प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन करते हुए कहा कि श्रीराम मर्यादा, सत्य और धर्म के प्रतीक हैं। उनके आदर्शों को अपनाकर जीवन को सफल बनाया जा सकता है। कथा के दौरान राम जन्म, बाल लीलाओं और गुरु वशिष्ठ के सानिध्य में प्राप्त शिक्षा का सुंदर वर्णन सुनकर श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए।रात्रि में कथा के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के विवाह की भव्य झांकी प्रस्तुत की गई। आकर्षक साज-सज्जा और वैदिक विधि-विधान के साथ संप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.