हमीरपुर, जून 7 -- हमीरपुर, संवाददाता। शहर के सुभाष बाजार स्थित महावीर मंदिर में महिला मंडल दल के तत्वाधान में नौ दिवसीय महाशिवपुराण कथा का आयोजन चल रहा है। कथा के चौथे दिन कथा व्यास गयाप्रसाद द्विवेदी ने मंदिर प्रांगण में शिव-पार्वती विवाह और विघ्नहर्ता गणपति जन्मोत्सव का प्रसंग सुनाया।कथा व्यास गयाप्रसाद द्विवेदी ने शिव जी की अनोखी बारात का वर्णन शुरू किया मंदिर प्रांगण में बैठे श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। भूत-प्रेत, देवताओं और अघोरियों से सजी शिव जी की बारात एवं वैदिक मंत्रों के बीच जब शिव-पार्वती के विवाह का संजीव वर्णन पूरा हुआ, तो मानो पूरा माहौल ही कैलाश पर्वत बन गया हो। इसके तुरंत बाद, माता पार्वती के लाडले रिद्धि-सिद्धि के दाता, श्रीगणेश के जन्मोत्सव का वर्णन शुरू हुआ। भक्तों के गणपति बप्पा मोरया के जयकारों से पूरा माहौल गुंजायमान ...