धनबाद, जनवरी 22 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया के हनुमानगढ़ी में आयोजित पांच दिवसीय 32वां श्रीश्री हनुमंत महायज्ञ के तीसरे दिन बुधवार को यज्ञ मंडप परिक्रमा लेकर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही। अहले सुबह से शाम तक श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर अपने परिवार के सुख, समृद्धि की कामना की। कथा वाचिका मानस गंगा प्रियंका पांडेय ने श्री राम कथा के दौरान शिव विवाह का वर्णन करते हुए कहा कि शिव-पार्वती विवाह श्री राम कथा का एक अभिन्न अंग है, जो भक्ति और वैराग्य के संगम को दर्शाता है। यह आदर्श दांपत्य, त्याग और समर्पण का प्रतीक है। हर हर महादेव के जयकारे से हनुमानगढ़ी गुंजता रहा। महायज्ञ को सफल बनाने में श्री हनुमानगढ़ी सेवा समिति के सभी सदस्यों का सराहनीय योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.