मुरादाबाद, मई 31 -- मुरादाबाद। रविवार को शिव पार्वती रसोई में पीली खिचड़ी एवं शीतल जल का भोग वितरित किया गया। यह सेवा कार्य प्रत्येक रविवार को निरंतर आयोजित किया जाता है और पिछले तीन वर्षों से समाजसेवा की इस पावन परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। संस्था के अध्यक्ष एवं संस्थापक पुष्प यादव एडवोकेट ने कहा कि "अन्नदान केवल भूख मिटाने का कार्य नहीं, बल्कि मानवता, करुणा और सेवा के संस्कारों को जीवित रखने का माध्यम है। समाज के प्रत्येक सक्षम व्यक्ति को अपनी सामर्थ्य के अनुसार जरूरतमंदों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।" आज की रसोई में संस्था के सदस्य प्रत्युष यादव, नीरज गुप्ता, आशुतोष त्यागी, अर्जुन सिंह, अंकुर यादव, सुनीत अग्रवाल, योगेश भारती, विनय कश्यप, ओमप्रकाश सिंह एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे तथा सेवा कार्य में अपना सहयोग प्रदान किया। यह भी प...