मोतिहारी, जून 4 -- मधुबन। मधुबन थाना के माधोपुर गांव स्थित शिव पार्वती मंदिर में चोरी की घटना हुई है। चोरों ने भगवान शालिग्राम की मूर्ति की चांदी की बांसुरी की चोरी कर ली है। इस मामले में मंदिर के पुजारी थाना क्षेत्र के दुलमा ग्राम निवासी रविन्द्र दूबे ने मधुबन थाने में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। कहा है कि कुछ ग्रामीण मंदिर में पूजा करने पहुंचे थे। उनलोगो ने देखा कि भगवान शालिग्राम और ठाकुर जी की मूर्ति की बांसुरी गायब है। थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...