खगडि़या, अप्रैल 19 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत गौड़ाशक्ति गांव में रविवार को शिव-पार्वती प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में हर-हर महादेव के जयकारे से आसपास का माहौल गुंजायमान हो गया। पांच दिवसीय इस धार्मिक अनुष्ठान को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा गया। इस दौरान श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ पवित्र नदी से जल भरकर यज्ञ स्थल पहुंचे। जहां वैदिक पूजन और अग्नि आवाहन के साथ अनुष्ठान किया गया। विधि-विधान के अनुसार, मूर्तियों की शुद्धि और ऊर्जा संचार के लिए विभिन्न अधिवास किए जाएंगे। जिसमें 20 अप्रैल सोमवार को प्रतिमाओं का जलाधिवास होगा। वहीं आगामी 21 अप्रैल को अन्नाधिवास की प्रक्रिया संपन्न होगी। यह भी पढ़ें- रुद्र महायज्ञ : जलभरी कर शोभायात्रा निकाली गयी जबकि 22 अप्रैल को मूर्त...