वाराणसी, फरवरी 27 -- वाराणसी, मुख्य संवाददाता। रंगभरी एकादशी पर शुक्रवार को महंत आवास पर बाबा और मां की चल प्रतिमाओं के दर्शन को मानो पूरी काशी उमड़ पड़ी हो।आयोजन स्थल पर अत्यधिक भीड़ न हो इसलिए केसीएम, केसरी और डेढ़सीपुल तीनों ही ओर से टेढ़ीनीम की ओर से सीमित संध्या में दर्शनार्थियों को प्रवेश दिया जा रहा है। इससे पूर्व महंत आवास पर बाबा के पूजन अर्चन का विधान ब्रह्म मुहूर्त में आरंभ हुआ। पं. सुशील त्रिपाठी के आचार्यत्व में 11 वैदिक ब्राह्मणों ने बाबा एवं माता पार्वती की चल प्रतिमाओं को पंचगव्य तथा पंचामृत से स्नान कराया। मंत्रोच्चार के बीच रुद्राभिषेक की प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद चल प्रतिमाओं दुग्धाभिषेक किया गया। भोर में पांच से आठ बजे तक वैदिक ब्रह्मणों द्वारा षोडशोपचार पूजन किया गया। बाबा को फलाहार का भोग लगाकर महाआरती करने के बाद भक्तो...