प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 9 -- प्रतापगढ़। महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान शिव को भांग, धतूरा नहीं बल्कि अपनी बुराइयां अर्पण करें। इससे भोले बाबा शीघ्र प्रसन्न होंगे। यह उपदेश सोमवार को कटरा रोड स्थित ब्रह्मकुमारीज के मेडिटेशन सेंटर में आयोजित भोले बाबा के जन्मोत्सव में कार्यक्रम में प्रयागराज की संचालिका मनोरमा ने दिए। शुरुआत जगतनियंता, निराकार भगवान शिव के जयकारे के साथ की गई। इसके बाद अनुयायियों देवत्व की शपथ दिलाई गई। संचालन ब्रह्मकुमारीज की संचालिका हेमा ने किया। जन्मोत्सव में नगरपालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह, रामजी मिश्र, रमेश त्रिपाठी, संजीवनी, सीमा, प्रज्ञा, राजकुमार, कृष्णकांत शुक्ल, चमन, ट्विंकल आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.