धनबाद, फरवरी 7 -- महुदा, प्रतिनिधि। महुदा बाजार स्थित श्री श्री 108 हेमेश्वर महादेव मंदिर में शिव परिवार स्थापना को लेकर शुक्रवार को मंदिर परिसर से गाजे-बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा शिव मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर महुदा बाजार और लालबंगला होते हुए कतरी नदी तट पहुंची। वहां आचार्यों द्वारा पूजा-अर्चना के पश्चात कलश में जल भरवाया गया। कलश यात्रा में यजमान के रूप में शामिल मुखिया महेश कुमार पटवारी एवं उनकी पत्नी रीता पटवारी ने विधिवत पूजा-अर्चना की। जल भरने के पश्चात कलश यात्रा वापस मंदिर परिसर के लिए प्रस्थान कर गई। यात्रा में शामिल श्रद्धालु 'जय श्रीराम' के नारे लगाते हुए चल रहे थे। वापसी के दौरान लालबंगला पहुंचने पर पूर्व मंत्री जलेश्वर महतो यात्रा में शामिल हुए तथा उनकी ओर से श्रद्धालुओं के लिए शरबत, पानी और फलाहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.