गिरडीह, मार्च 16 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। कथा वाचिका आदिति प्रिया पाठक ने कहा कि शिव की कथा सुनने से लोगों का कल्याण होता है। मानजोरी के बाबा वंशा नाथ महादेव प्रांगण में आयोजित रुद्र महायज्ञ के मौके पर शनिवार की रात प्रवचन के दौरान शिव कथा प्रसंग में उन्होंने उक्त बातें कहीं।उन्होंने कहा कि शिव परिवार से हमें बहुत कुछ सीखने को मिलता है और सीख लेने की जरूरत भी है। शिव परिवार में और असमानता में भी समानता है। शिव परिवार में एक दूसरे के सब विपरीत हैं फिर भी समानता बनी रहती है। आज के समाज में भी परिवार में समानता बनाने की जरूरत है और एकजुट रहना सबसे बड़ी बात है। उन्होंने शिव कथा में कहा कि शिव आदि हैं, अनंत हैं, शिव में ही ब्रह्मांड समाहित हैं। शिव जी को सच्चे मन से भक्ति करनेवाले लोगों को सब कुछ प्राप्त होता है। कहा कि शिव जी ने असंख्य राक्षसो...