लातेहार, फरवरी 26 -- मनिका, प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र के बरवाडीह गांव में शिव परिवार प्राण-प्रतिष्ठा समारोह श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक उल्लास के बीच संपन्न हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान शिव, माता पार्वती, श्रीगणेश एवं भगवान कार्तिकेय की प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा की गई, जिससे वातावरण दिव्य ऊर्जा से सराबोर हो उठा। इस पावन अवसर पर भव्य नगर भ्रमण का आयोजन किया गया। शिव परिवार की आकर्षक झांकी को बरवाडीह, दासडीह, सेमरी, नावाडीह एवं दुम्बी सहित पांच गांवों में श्रद्धापूर्वक भ्रमण कराया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया तथा आरती उतारकर भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। हर हर महादेव और जय शिव शंकर के गगनभेदी जयघोष से पूरा इलाका गूंज उठा। कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति द्वारा उपस्थित अतिथियों को अंगवस्त्र...